Breaking News

  • विदेशों में नर्सों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने शुरू किया ओवरसीज रोजगार प्रोजेक्ट
  • नादौन : सीएम सुक्खू मंझेली और कड़साई में ने बांटी सौगात, सुनीं जनसमस्याएं
  • नाटक में पंजाब, वाद्य यंत्र में हरियाणा और गायन में उत्तराखंड ने मारी बाजी
  • नूरपुर : सेवानिवृत्त होमगार्ड कर्मियों की मांग-एरियर का एकमुश्त भुगतान करे सरकार
  • नए एसपी बोले-नूरपुर में चिट्टे और अवैध खनन पर होगी गहरी चोट, ट्रैफिक की समस्या का होगा हल
  • जोगिंदर नगर : 21 लाख रुपये से 14 परिवारों ने बनाए अपने आशियाने
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 : पात्र महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन होंगे जारी
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : कांगड़ा में 11 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, मंडी में 10 नवंबर को इंटरव्यू
  • मंडी शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू : ड्राफ्ट अधिसूचना के बाद जारी हुई अंतिम अधिसूचना

शिमला में प्रियंका गांधी से मिला NPS कर्मचारी महासंघ-कहा थैंक्स

ewn24news choice of himachal 14 May,2023 1:31 am

    शिमला। नई पेंशन स्कीम  (NPS) कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से शिमला में मिला l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी क्रमिक अनशन के दौरान सोलन में आई थीं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की गारंटी कर्मचारियों को दी थी, जिसके बाद उन्होंने जनसभा में भी अपने संबोधन में कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था।

    पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना

    उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। पुरानी पेंशन बहाली को पहली गारंटी के रूप में रखने के लिए प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा किया। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हुई है, जिसके लिए कर्मचारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं का भी धन्यवाद किया।

    इस मौके पर संगठन महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ, जिला कांगड़ा अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास, जिला चंबा अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा, जिला हमीरपुर अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद, राज्य उपाध्यक्ष उत्तमचंद, जिला चंबा महासचिव विजय, जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष,  राज्य मुख्य प्रवक्ता अनिरुद्ध गुलेरिया, राज्य अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा, अमर, जयकिशन, राजूराम शर्मा, रामलाल सूर्या व उमेश राणा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    कर्नाटक की जीत से प्रियंका गांधी खुश, शिमला रिज पर की सैर




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather