Breaking : हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित
ewn24news choice of himachal 27 May,2023 12:55 am
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया है। 20 अभ्यर्थी नायब तहसीलदार बने हैं। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
बता दें कि हिमाचल में नायब तहसीलदार के 20 पदों पर दिसंबर 2021 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा 30 अक्टूबर 2022 को आयोजित की थी। मुख्य परीक्षा 21 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक ली गई थी। पर्सनैलिटी टेस्ट 23 मई से 26 मई 2023 तक आयोजित किया गया। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया गया है।
इसमें 20 अभ्यर्थियों के नाम की सिफारिश नियुक्ति के लिए की गई है। अनुशंसित उम्मीदवारों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के सत्यापन के अधीन है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।