Breaking News

  • नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में समझाए नशे के दुष्प्रभाव : छात्रों व शिक्षकों ने की चर्चा
  • इंसानियत संस्था का 18वां रक्तदान शिविर, 27 लोगों ने किया रक्तदान
  • शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास : आचार्य अभ्यास में बोलीं सेवानिवृत्त प्रवक्ता शीला सिंह
  • जयंती देवी मंदिर पहुंचे डीसी कांगड़ा, टेका माथा-व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता, 5वीं से 10वीं के छात्रों ने लिया भाग
  • हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर को इंटरव्यू
  • मंडी : करसोग-रामपुर मुख्य मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार- दो ने गंवाई जान
  • सोलन : छात्रों को नशा सप्लाई करने की फिराक में थे चार युवक, पुलिस ने दबोचे
  • कांगड़ा : बड़ोल में 575 ग्राम चरस और 27,000 नकदी सहित युवक गिरफ्तार
  • कांगड़ा : बैजनाथ में करता था चिट्टा बेचने का धंधा, पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर

सीएम सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में दिया पहला वेतन

ewn24news choice of himachal 02 Jan,2023 8:44 pm

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ नवोन्मेषी पहल की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन प्रदेश सरकार द्वारा गठित मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रदेश में सुखाश्रय कोष स्थापित करने की घोषणा की थी, ताकि इस कोष के माध्यम से प्राप्त राशि से जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह सहायता कोष समाज में वंचित रहे बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा। इससे वह अपने जीवन के ध्येय को प्राप्त करने के लिए निरन्तर आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर देश और समाज की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘यह कदम करुणा नहीं, बल्कि अधिकार है।’ मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि आम नागरिक भी इस कोष में योगदान के लिए प्रेरित होंगे।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather