Breaking News

  • कांगड़ा : अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई भी संशय होने पर टो फ्री नंबर 1077 पर करें संपर्क
  • ऊना : रात को लाइट्स बुझाकर ही सोएं, डीसी ने सभी पंचायतों को जारी किए विशेष निर्देश
  • ऊना : जिला में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द
  • Demand for Dialogue with State Government to Safeguard Employee Rights
  • शिमला में आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित, छुट्टियों सहित 24x7 रहेगा चालू
  • कर्मचारी हितों की रक्षा को लेकर शिक्षकों से संवाद करे राज्य सरकार
  • सोलन : सोशल मीडिया पर शेयर की देशविरोधी पोस्ट, महिला गिरफ्तार
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती-6 जून लास्ट डेट
  • गंगथ में गिरा बमनुमा मिसाइल का टुकड़ा, सड़क पर पड़ गया गड्ढा
  • Job Alert : हमीरपुर में 10वीं फेल के लिए भी नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

हिमाचल के घायल व्यक्तियों को मिले उचित उपचार, सीएम ने राजस्थान सरकार से साधा संपर्क

ewn24news choice of himachal 17 Dec,2022 7:45 pm

    सुक्खू ने फोन पर जाना सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से वापस आते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया।

    सेवानिवृत IAS गोपाल शर्मा होंगे सीएम सुक्खू के OSD, अधिसूचना जारी

    उन्होंने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सभी कार्यकर्ता ठीक हैं।
    सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

    गौरतलब है कि गत सायं राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से वापस आते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक छोटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना में राजस्थान के तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather