Breaking News

  • बिलासपुर : गांव की शादी में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग से की छेड़छाड़
  • धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से, होंगी 8 बैठकें
  • TET नवंबर 2025 : HPBOSE ने जारी की समयसारिणी, एडमिट कार्ड भी अपलोड
  • नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में समझाए नशे के दुष्प्रभाव : छात्रों व शिक्षकों ने की चर्चा
  • इंसानियत संस्था का 18वां रक्तदान शिविर, 27 लोगों ने किया रक्तदान
  • शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास : आचार्य अभ्यास में बोलीं सेवानिवृत्त प्रवक्ता शीला सिंह
  • जयंती देवी मंदिर पहुंचे डीसी कांगड़ा, टेका माथा-व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता, 5वीं से 10वीं के छात्रों ने लिया भाग
  • हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर को इंटरव्यू
  • मंडी : करसोग-रामपुर मुख्य मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार- दो ने गंवाई जान

हिमाचल का खजाना खाली : कर्मचारियों को देने के लिए नहीं पैसा, लेना पड़ेगा लोन

ewn24news choice of himachal 11 Jan,2023 8:43 pm

    कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले - सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन तक देने के पैसे नहीं है और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार को अब लोन लेना पड़ेगा। यह बात सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को शिमला सचिवालय में कार्यभार संभालने के दौरान कही।

    कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के सामने काफी बड़ी चुनौतियां है। खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है प्रदेश आर्थिक रूप से कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश को चलाने के लिए जो दिन-प्रतिदिन के खर्चे हैं उसके लिए भी पैसे नहीं है।



    पूर्व की सरकार ने राजनीति के आधार पर जगह-जगह संस्थान खोल दिए हैं और इन संस्थानों को चलाना हो तो 5 हजार करोड़ की जरूरत पड़ेगी जिसको देखते हुए सरकार ने फिलहाल इन विभागों को डिनोटिफाई किया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि अब कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है। जनवरी फरवरी-मार्च के लिए एक एक हजार करोड़ का लोन लेना पड़ेगा। प्रदेश पहले ही 75,000 करोड़ के कर्ज के नीचे दबा हुआ है पूर्व की भाजपा सरकार ने राजनीतिक हित को आगे रखते हुए कार्य किया और अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है।





    मंत्रिमंडल में साफ-सुथरे नौजवान और अनुभव वाले मंत्री बनाए गए हैं और जो प्रदेश में विकास रुका हुआ है उसे शुरू किया जाएगा और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। नई सोच के साथ काम किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता का सुख भोगने नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। वहीं उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को सचिवालय में पहली कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ओपीएस को बहाल किया जाएगा।


    Breaking : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हादसा - हिमाचल के दो जवान शहीद


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather