Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

साइंस क्विज व एक्टिविटी कॉर्नर में मझीण स्कूल के छात्र रहे अव्वल

ewn24news choice of himachal 25 Nov,2022 8:11 pm

    मझीण। ज्वालामुखी उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में संपन्न बाल विज्ञान मेले में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीण के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का खूब लोहा मनवाया है। बाल विज्ञान मेले के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में मझीण स्कूल के कई प्रतियोगी विद्यार्थियों ने कई श्रेष्ठ स्थान हासिल किए।

    घने-मजबूत बाल चाहिए तो देसी घी से कीजिए मसाज, जल्द महसूस होगा फर्क

    साइंस एक्टिविटी कार्नर के सीनियर सैंकेडरी वर्ग में मझीण स्कूल की रिम्मी पहले पायदान पर रही। जबकि इसी एक्टिविटी के सीनियर वर्ग में विद्यालय के ही एक छात्र आयुश ने द्वितीय स्थान झटका। वहीं विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के सीनियर सैंकेडरी वर्ग में मझीण स्कूल के ही अतुल व कोमल कौंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में अनिकेत और अक्षित ने तृतीय स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे।

    मैथेमैटिक्स ओलम्पियाड सीनियर सैंकेडरी वर्ग में मझीण विद्यालय का साहिल तृतीय स्थान अपने नाम करने में सफल रहा। आज विद्यालय पहुंचने पर सभी होनहार विद्यार्थियों का स्कूल के प्रधानाचार्य संजय धीमान, बाल विज्ञान मेले के समन्वयक व भौतिकी विषय के प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा और अन्य अध्यापक व प्राध्यापक वर्ग ने स्वागत किया। साथ ही सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    भौतिकी विषय के प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा ने बताया कि सीनियर सैंकेडरी वर्ग के विज्ञान प्रश्नोतरी व साइंस एक्टिविटी कार्नर व मैथ्स ओलम्पियाड प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले उक्त चारों विद्यार्थी व सीनियर सैंकडरी वर्ग में एक विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उपमंडल ज्वालाजी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    वहीं, प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रैय स्कूल के अध्यापकों व बच्चों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बच्चों से खूब मेहनत करवाई, जो आज रंग लाई है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी मझीण स्कूल के विद्यार्थियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इसके लिए उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
    हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी पर्यटकों से भरी बस, 18 यात्री घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather