Breaking News

  • देहरा : बालू ग्लोआ में मिली संदिग्ध वस्तु, खेत में थी पड़ी-पुलिस ने कब्जे में ली
  • हमीरपुर : सरकारी राशन डिपो से खरीदी दाल में निकला मरा हुआ चूहा, भड़की महिलाएं
  • कांगड़ा मंदिर बाजार में चोरी का दूसरा आरोपी भी धरा, दोस्त से आया था मिलने
  • कैहडरू की मिलाती शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • कांगड़ा : जेल में बंद नशा तस्कर के घर में मिला चिट्टा, माता-पिता गिरफ्तार
  • INTACH की चैप्टर सलाहकार समिति का पुनर्गठन, मालविका पठानिया होंगी चेयरमैन
  • CBSE Result 2025 : 10वीं और 12वीं में लड़कियों का दबदबा, डिटेल में पढ़ें खबर
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी घोषित, 93.66 फीसदी रहा परिणाम
  • CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, 88 फीसदी से अधिक छात्र पास
  • कैसे होता है फिशर, क्या है लक्षण और इलाज, डॉक्टर शिल्पा सलेईया से जानें

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 और एक लाख रोजगार पर ये फैसला

ewn24news choice of himachal 13 Jan,2023 9:50 pm

    सब कमेटी की गठित, 30 दिन में देगी रिपोर्ट

    शिमला। हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। वहीं, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन और एक लाख रोजगार को लेकर कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय हुआ है। महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन को लेकर मंत्री धनी राम शांडिल, चौधरी चंद्र कुमार और अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की है। सब कमेटी 30 दिन में कैबिनेट में रिपोर्ट सौंपेगी। खाका तैयार कर योजना को लागू किया जाएगा।
    हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

    वहीं, युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के वादे को पूरा करने के लिए भी सुक्खू सरकार ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में  कैबिनेट सब कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। कमेटी भी 30 माह के अंदर रिपोर्ट कैबिनेट में पेश करेगी।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम ऐसा रोजगार नहीं देंगें जिसमें पेपर से पहले प्रश्नपत्र बिक जाए। पारदर्शी रोजगार देंगे और मेरिट के दिरकिनार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक गारंटी आज लागू कर दी गई है। बाकी दो एक माह बाद कभी भी लागू की जा सकती हैं।

     

     

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश कैबिनेट की प्रथम बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने पर प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

    कैबिनेट ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनके गतिशील और सशक्त नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया जिसके फलस्वरूप प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है।

    कैबिनेट ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को सरकार के नीति दस्तावेज के रूप में अपनाने का भी निर्णय लिया और सभी संबंधित मंत्री व सचिव और विभागाध्यक्ष इसे अक्षरशः लागू करेंगे।
    हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather