कांगड़ा : ललेहड़ में लगी आग, फायर स्टेशन से पहुंची टीम-पाया काबू
ewn24news choice of himachal 22 Mar,2024 1:17 am
समय रहते न बुझती तो बिगड़ स्थिति थी स्थिति
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा शहर के साथ लगते क्षेत्र ललेहड़ में बांस के पौधों को आग लग गई। मामले की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बता दें कि कांगड़ा शहर के साथ लगते कछियारी वाया ललेहड़ गुप्त गंगा मार्ग पर ललेहड़ में सड़क किनारे लगे बांस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ले प्रचंड रूप धारण कर लिया। बांस के पूरे झुंड को अपनी आगोश में ले लिया।
फायर स्टेशन से पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। अगर थोड़ी देर हो जाती तो आग और अधिक फैल सकती थी। साथ में ही घर भी थे। पर समय रहते फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग के लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।