शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 28 जुलाई को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। 29 जुलाई को ऊना, कांगड़ा, सिरमौर जिलों में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
चंबा, शिमला, मंडी और सोलन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है।
पिछले 24 घंटे में हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। एक दो जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में जुलाई माह में अब तक सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश हुई है।