Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मैक्लोडगंज में मनाना है नया साल तो पढ़ें ये खबर-ट्रैफिक प्लान तैयार

ewn24news choice of himachal 29 Dec,2022 1:06 am

    एक जनवरी 2023 मध्य रात्रि तक रहेगा लागू

    धर्मशाला। आगामी नववर्ष 2023 के मौके पर पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की  बढ़ती आवाजाही की संभावना के चलते यातायात को सुचारू रूप से चलाने के संदर्भ में डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने निर्धारित ट्रैफिक प्लान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि एसपी कांगड़ा द्वारा प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान की अनुपालना आज से एक जनवरी 2023 मध्य रात्रि तक रहेगी।
    मुख्यमंत्री की NPS कर्मियों से बैठक, ढोल नगाड़ों की हो गई तैयारी

    उन्होंने कहा कि आगामी नववर्ष 2023 एवं शीतकालीन छुट्टियों के दौरान पर्यटन नगरी धर्मशाला और विशेषकर मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है। अतः कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी आगंतुकों को सुविधापूर्ण रूप से मैक्लोडगंज की यात्रा सुनिश्चित करने हेतू प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गाया है।
    20 साल में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का प्रॉफिट, रिटेल सेक्टर में भी दिग्गज कंपनियों को टक्कर 

    धर्मशाला से मैक्लोडगंज, भागसूनाग और धर्मकोट

    डीसी ने बताया कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले पर्यटक फरसेटगंज से नड्डी मार्ग होते हुए ठंडी सड़क के रास्ते मैक्लोडगंज जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भागसूनाग जाने वाले टूरिस्ट यहीं से आगे भागसूनाग मार्ग पर जाएंगे। वहीं, धर्मकोट जाने वाले लोग इसी मार्ग से मैक्लोडगंज पहुंचने के बाद टिप्पा सड़क से धर्मकोट जाएंगे।

    मैक्लोडगंज से नड्डी

    पर्यटक मेन स्क्वेयर मैक्लोडगंज से चर्च मार्ग होते हुए फरसेटगंज में विभाजित सड़क से नड्डी जा सकेंगे। नड्डी से धर्मशाला आने के लिए पर्यटकों को डल झील, मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन के रास्ते जाना होगा। मैक्लोडगंज से धर्मशाला जाने के लिए लोगों को मेन स्क्वेयर मैक्लोडगंज से वाया चर्च मार्ग, फरसेटगंज के रास्ते धर्मशाला जाना होगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला जाने के लिए मैक्लोडगंज से खड़ा डंडा मार्ग का उपयोग भी कर सकते हैं।
    जियो ने एकसाथ 11 शहरों में लॉन्च किया ट्रू 5जी : अब तक का सबसे बड़ा रोलआउट

    धर्मकोट से धर्मशाला जाने वाले पर्यटकों को धर्मकोट चौक से माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट धर्मकोट के रास्ते ठंडी सड़क को जाने वाली नवनिर्मित पक्की सड़क से ग्लेन चौक, चर्च मार्ग, फरसेटगंज के रास्ते धर्मशाला जाना होगा। वहीं भागसूनाग जाने के लिए धर्मकोट चौक से माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट धर्मकोट के रास्ते ठंडी सड़क को जाने वाली नवनिर्मित पक्की सड़क से ग्लेन चौक, मैक्लोडगंज मेन स्क्वेयर से भागसूनाग जाना होगा।





    ट्रैफिक प्लान के अनुसार धर्मकोट से नड्डी जाने के लिए धर्मकोट चौक से माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट धर्मकोट के रास्ते ठंडी सड़क को जाने वाली नवनिर्मित पक्की सड़क से ग्लेन चौक, चर्च मार्ग, फरसेटगंज से डल झील, नड्डी का रास्ता निर्धारित किया गया है।

    नहीं कर सकेंगे वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग

    डीसी ने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक कोतवाली बाज़ार धर्मशाला में वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति नहीं होगी।
    सीएम बोले-पूर्व सरकार ने कार्यकाल के अंत में खोले 900 से ज्यादा संस्थान


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



    पेपर लीक मामला : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान-और होंगे सनसनीखेज खुलासे

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather