Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

धार्मिक स्थलों में घरेलू दरों पर बिजली शुल्क लेने पर होगा विचार : सीएम सुक्खू

ewn24news choice of himachal 29 Dec,2022 10:35 pm

    गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में नवाया शीश

    शिमला। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह का 356वां प्रकाश उत्सव आज धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब बस स्टैंड शिमला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। मुख्यमंत्री को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक समिति द्वारा 'सिरोपा' भेंट किया गया।
    हिमाचल में पति ने पीट-पीट कर मार डाली पत्नी, पश्चिम बंगाल निवासी

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिख समुदाय के लोगों को गुरु पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को याद कर उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान संत, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे, जिन्होंने न केवल खालसा पंथ की स्थापना की बल्कि मानवता के लिए भी अतुलनीय योगदान दिया।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने मुगल अत्याचार के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि जब वह नौ वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने पिता गुरु तेग बहादुर को कश्मीरी पंडितों को मुगलों के अत्याचार से बचाने के लिए प्रेरित किया।
    हिमाचल: फरवरी में होगी HAS मुख्य परीक्षा , आवेदन की तिथि बढ़ाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी धार्मिक स्थलों में बिजली के मीटरों पर व्यवसायिक दरों के स्थान पर घरेलू दरों पर शुल्क लेने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी क्योंकि ये धार्मिक संस्थाएं मानवता की सेवा कर रही हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से लंगर सेवा के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिमला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिमला के महासचिव सेवा सिंह, विधायक अनिरुद्ध सिंह और हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
    Job Breaking: आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया-26 तक आवेदन


    धार्मिक स्थलों में घरेलू दरों पर बिजली शुल्क लेने पर होगा विचार : सीएम सुक्खू



     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather