Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विक्रमादित्य सिंह का ऐलान-'मंत्री आपके द्वार' कार्यक्रम करेंगे शुरू

ewn24news choice of himachal 24 Jan,2023 10:29 pm

    महीने में 1 दिन पंचायतों में आकर सुनेंगे जनसमस्याएं

    शिमला। हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आम सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान जहां लोगों ने उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी, वहीं विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। शिमला ग्रामीण विधानसभा के विकास में कोई कमी न आने देने का वादा लोगों से किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा आपके द्वार के बाद अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया।

    हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद व्यवस्थाओं के चलते लोगों से मिलने का समय नहीं मिल पा रहा था, जिसको देखते हुए आज यहां पर आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ऐतिहासिक जीत शिमला ग्रामीण की जनता ने दर्ज करवाई है, उसका आभार जताया गया। साथ ही आने वाले समय का एजेंडा शिमला ग्रामीण विधानसभा के साथ साथ हिमाचल के लिए तय किया जाएगा। शिमला ग्रामीण में क्या विकास कार्य किए जाने हैं इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।
    पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव 5 से 8 मार्च तक, नशा निवारण होगी थीम

    उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा बनने के बाद पहले विधायक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बने थे और उन्होंने यहां पर 1500 करोड़ के विकास कार्य करवाए। उसके बाद शिमला ग्रामीण की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और विपक्ष में रहते हुए 100 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे। अब शिमला ग्रामीण विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

    जो भी वादे चुनाव के समय शिमला ग्रामीण की जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा और रोजगार के अवसर देने के साथ ही विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए जो विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया था, अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा, जिसके तहत महीने में 1 दिन पंचायतों में आएंगे और वहीं पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता ने उन्हें जीता कर अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है और अब क्षेत्र का विकास करना उनका कर्तव्य है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather