Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

UGC NET विवाद : शिमला में SFI का हल्ला बोल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

ewn24 news choice of himachal 21 Jun,2024 11:45 am

     केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे


    शिमला। NEET विवाद के बाद अब UGC NET में धांधली के चलते परीक्षा रद्द करने का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में देश के कोने-कोने में प्रदर्शन हो रहा है। हिमाचल की राजधानी शिमला में भी छात्र परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं।

    शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। 


    SFI राज्य सचिव दिनित देंटा ने कहा कि UGC NET होने के तुरंत बाद रद्द कर दिया। NEET में भी धांधली के चलते यही हुआ।

    उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार ने NTA को बनाया है परीक्षाओं में धांधलियों के साथ शिक्षा का केंद्रीकरण किया जा रहा है। 


    उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। दोनों परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आयोजित की हैं। परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए हैं।

    केंद्र सरकार द्वारा गठित निकायों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधलियां अपने चर्म सीमा पर हैं। उन्होंने कहा कि SFI मांग करती है कि NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को भंग किया जाए व केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। 

    उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कार्यवाही नहीं की जाती तो छात्रों को लामबंद कर एसएफआई देश और पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather