Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

धर्मशाला: त्रियुंड में लापता दिल्ली और उत्तराखंड के तीनों युवक रेस्क्यू, मैक्लोडगंज लाए

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 8:16 pm

    बारिश और बर्फबारी के चलते हो गए थे लापता

    धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला के ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में लापता दिल्ली के तीनों युवक रेस्क्यू कर लिए गए हैं। युवकों को मैक्लोडगंज ले आया गया है। युवकों की पहचान अशीष दुआ (23) निवासी दिल्ली, अनुभव सिंह (24) और अनमोल गाबा (23) निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड के रूप में हुई है। युवकों त्रियुंड के रास्ते रेस्क्यू किया गया है। युवक मैक्लोडगंज की तरफ त्रियुंड से पैदल आ गए थे। रेस्क्यू टीम ने वहां से तीनों को रेस्क्यू कर लिया।

    धर्मशाला: त्रियुंड में ट्रैकिंग पर निकले दिल्ली के तीन युवक लापता-तलाश जारी

    बता दें कि आज सुबह त्रियुंड में ट्रैकिंग के लिए निकले तीन युवक लापता हो गए थे। लापता युवकों की एक महिला साथी ने दिल्ली से फोन पर मैक्लोडगंज पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया गया कि तीन युवक त्रियुंड ट्रैकिंग के लिए निकले थे। शनिवार तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे फंस गए हैं। सूचना मिलने के बाद मैक्लोडगंज पुलिस थाना और एसडीआरएफ की टीम रवाना की गई। युवकों को त्रियुंड के रास्ते में ट्रेस कर रेस्क्यू कर लिया गया।
    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

    मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने युवकों के रेस्क्यू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को सुरक्षित मैक्लोडगंज लाया गया है।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather