Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

हिमाचल में बढ़ी पर्यटकों की आमद, वीकेंड पर 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी

ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2024 10:52 am

    इस बार अच्छा पर्यटन सीजन रहने की उम्मीद

    शिमला। देश में आम चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है। वहीं, मैदानी इलाकों के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां भी हैं। इस कारण भी  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। 


    समर सीजन पीक पर है और प्रदेश में होटलों में ऑक्यूपेंसी वीकेंड पर 90 फीसदी तक पहुंच गई है। शिमला, कसौली, किन्नौर व मनाली में 90 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी चल रही है।

    पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि मैदानों की गर्मी से राहत के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पिछले साल मानसून की बरसात की वजह से पर्यटन सीजन पिट गया था। 

    इस बार हिमाचल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए लग रहा है कि हिमाचल में अच्छा खासा पर्यटक पहुंचेगा। क्योंकि होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत चल रही है। वीकेंड पर बढ़ सकती है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather