Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

शोभायात्रा के साथ हुआ पालमपुर के राज्य स्तरीय होली महोत्सव का आगाज

ewn24news choice of himachal 05 Mar,2023 4:37 pm

    सीपीएस आशीष बुटेल ने अखाड़े पूजा के साथ किया दंगल प्रातियोगिता का शुभारंभ

    पालमपुर। चार दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव  का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा लोक निर्माण विश्राम गृह से गांधी ग्राउंड तक आयोजित की गई। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की। शोभायात्रा में  बड़ी संख्या में  लोगों ने भाग लिया। इस दौरान गतका और आकर्षक तिब्बतियन डांस का भी प्रदर्शन किया गया।
    लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

    सीपीएस द्वारा अखाड़े पूजा के साथ दो दिनों तक चलने वाली दंगल प्रातियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में उत्तर भारत के  विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रातियोगिता में महिला दंगल का भी आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का भी प्रदर्शन किया गया।

    इस अवसर ने सीपीएस ने सभी को राज्य स्तरीय होली महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली उत्सव का पौराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से पालमपुर होली उत्सव आज भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। उन्होंने उत्सव समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को महोत्सव के सफल रूप में आयोजन की बधाई दी।
    शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

    कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, निगम के पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता करुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राधा सूद, एसडीएम पालमपुर एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ अमित गुलरिया, निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार सार्थक शर्मा, पहलवान और पालमपुर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather