Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज : कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना

सोनिया गांधी फिर चुनी CPP अध्यक्ष, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने दी बधाई

ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2024 4:48 pm


    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल (CPP) का अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। शनिवार को पार्टी सांसदों की बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद गौरव गोगोई, के सुधाकरन और तारिक अनवर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।  77 वर्षीय सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं। वह फरवरी में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं।


    इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुना गया।  राहुल गांधी ने कहा कि इसमें जल्दबाजी कर दी है। उन्होंने पार्टी शीर्ष नेताओं से कहा कि  इस पर वह जल्दी ही कोई निर्णय लेंगे।
    अब CPP अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता के बारे में फैसला करेंगी। 
    उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। 

    उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद गण सदन में जनता व लोकतंत्र की आवाज मजबूती से बुलंद करेंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather