Breaking News

  • कांगड़ा : नगरोटा बगवां में 35 कंपनियों ने लिए इंटरव्यू, 300 युवाओं को मिली नौकरी
  • कांगड़ा : गगल में हेरोइन के साथ पकड़ा पंजाब निवासी नशा तस्कर
  • हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
  • चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर कुमारहट्टी में भारी भूस्खलन, सामने आया वीडियो
  • हिमाचल हाईकोर्ट के इस फैसले से भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को झटका
  • आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन : वस्तु एवं सेवा कर विंग व आबकारी विंग बनाए
  • हरियाणा व जम्मू-कश्मीर चुनाव-प्रचार के बीच शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
  • नूरपुर में दशहरा एवं रामलीला के मंचन को लेकर किया मंथन
  • देव आदि गणपति पधारे छोटी काशी मंडी, विसर्जन महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • रामपुर : शिकारी नाले में बादल फटा, घरों तक पहुंची चट्टानें और मलबा

सिरमौर के संजीव ने लिखी कामयाबी की इबारत, मुनाफा भी कमा रहे-रोजगार भी दे रहे

ewn24news choice of himachal 27 Dec,2022 1:14 pm

    राजगढ़ के नेरी कोटली पंचायत में सनोहत गांव के निवासी


    राजगढ़। कहते हैं कि कुछ करने की दृढ़ इच्छा हो तो आप किसी भी मंजिल को पा सकते हो। ऐसा ही कर दिखाया है सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के नेरी कोटली पंचायत के सनोहत गांव के संजीव रपेइक ने। वह न केवल अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि लोगों को रोजगार भी मुहैया करवा रहे हैं। संजीव रपेइक मल्टीपर्पज नर्सरी का कारोबार कर रहे हैं। आड़ू, पलम, बादाम और सेब के रूट स्टॉक तैयार कर बेचते हैं।



    संजीव रपेइक ने 14-15 साल पहले कोटखाई के पुढ़ग के बेहद अनुभवी बागवान चेत राम धनी से नर्सरी का काम सीखा। उस समय राजगढ़ में सेब की बागवानी नहीं हुआ करती थी। दोनों ने मिलकर राजगढ़ में सेब से ही शुरुआत की। कुछ समय बाद चेत राम कोटखाई लौट गए तो संजीव ने अकेले काम शुरू किया। इसके बाद संजीव रपेइक ने एक छोटी सी नर्सरी से शुरुआत की। अपनी मेहनत से अब मल्टी पर्पज नर्सरी में करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं। रमेश कुमार और कमला देवी के पुत्र 40 वर्षीय संजीव रपेइक हिमाचल और उत्तराखंड में मल्टी पर्पज नर्सरी चला रहे हैं। यही नहीं अकेले इस कारोबार की शुरुआत करने वाली संजीव आज करीब 23 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।



    संजीव रपेइक ने बताया कि जब वह सेब की रूट स्टॉक की नर्सरी करते थे तो उन्हें बांगलादेश से सेब की डिमांड आनी शुरू हो गई। उन्होंने नेपाल और पाकिस्तान भी सेब के रूट स्टॉक भेजे। फिलहाल उनके पास अभी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का लाइसेंस नहीं है फिर भी बाहर से लोग भारत आकर उनके सेब  रूट स्टॉक लेकर जाते हैं। संजीव सेब से कुछ अलग काम चाहते थे। उस समय राजगढ़ में एक अंग्रेज मिस्टर हेडी आए, जिन्होंने संजीव को पलम के रूट स्टॉक के बारे में बताया। उन्होंने पलम की नर्सरी करने का मन बनाया।



    वह कुछ समय चंडीगढ़ में भी रहे। उनके दोस्त के पिताजी का नैनीताल में बगीचा था। उसमें पलम और आड़ू के रूट स्टॉक थे। उस समय हिमाचल में इस बारे में कोई नहीं जानता था। नौणी विवि में भी पलम के रूट स्टॉक लाए गए थे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। संजीव बताते है कि उनके आड़ू, पलम और बादाम की अरुणाचल में भारी डिमांड है। खास बात ये है कि पलम में कम खर्चा है और पलम की ज्यादातर वैरायटी शुगर फ्री भी है।




    बता दें कि संजीव रपेइक ने 8-10 साल पहले उधार आदि लेकर 30-40 हजार रुपए से कारोबार की शुरुआत की थी। फिर थोड़ा लोन लेकर काम आगे बढ़ाया और आज खर्च 8-10 लाख का हो जाता है और एक करोड़ के आसपास मुनाफा कमा लेते हैं। संजीव इस साल पलम का तीन हजार प्लांट लगाने वाले हैं। रूट स्टॉक खरीदने या इससे जुड़ी जानकारी के लिए संजीव रपेइक से संपर्क किया जा सकता है।



    [embed]
    [/embed]





    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 





    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather