शिमला MC चुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद, 58 फीसदी से अधिक वोटिंग
ewn24news choice of himachal 03 May,2023 12:17 am
34 वार्ड में 55385 लोगों ने डाला वोट
शिमला।नगर निगम शिमला चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। चार मई को पता चलेगा कि किसके सिर सजेगा ताज और किसकी होगी हार। शिमला के 34 वार्ड में 58.97 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें पुरुष 59.29 और महिला मतदान प्रतिशतता 58.60 है। 34 वार्ड में कुल मत थे 93 हजार 920 और 55385 मत पोल हुए हैं। इसमें 29504 पुरुषों और 25881 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान के लिए 149 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे होगी। वर्ष 2017 में भी 58 फीसदी मतदान हुआ था।
इसमें 29335 पुरुषों और 25763 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान के लिए 149 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे होगी। वर्ष 2017 में भी 58 फीसदी मतदान हुआ था।
बता दें कि आज सुबह 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बारिश के बावजूद लोग वोट डालने बूथ पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में परिवार सहित वोट डाला। सुखविंदर सिंह इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे।
मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि और वे हर बार चुनाव में मतदान करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
वहीं, 83 साल की बुजुर्ग मतदाता ने कहा कि वह 18 साल से लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रही हैं। लोगों को इस लोकतंत्र के पर्व में ऐसे नेता को चुनना चाहिए जो सबके लिए समान रूप से काम करे।