Breaking News

  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

हमीरपुर केंद्रीय विद्यालय में शतरंज का खेल शुरू, गुरुग्राम संभाग के 60 स्कूल ले रहे भाग

ewn24news choice of himachal 03 Sep,2023 1:58 am






    अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता






    हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में लड़कों की तीन दिवसीय संभागीय शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य  सुनील चौहान ने किया। यह प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए  एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी ने व्यस्तता के चलते भी अपनी बहुमूल्य उपस्थिति व संबोधन द्वारा उनका मनोबल बढ़ाया व बेहतर खेल प्रदर्शन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं।

    इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के 60 विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 तीन वर्गों में तीन- तीन प्रतिभागी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में तीनों वर्गों में  प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

    केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग ने प्रतियोगिता के सफल व सुचारू रूप से आयोजन के निरीक्षण के लिए सौरभ विश्वकर्मा व अरविन्द कुमार पटियाल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए विद्यालय ने एक संचालक दल का गठन किया है। इसमें कृष्ण चंद मुख्य आर्बिटर, सारिका ठाकुर उप-मुख्य आर्बिटर, कुमारी निशा -तकनीकी सहायक व  मनीष पटियाल आर्बिटर को शामिल किया गया है।



















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather