पझौता : स्व. मिंयां चुंचू राम के पुत्र बस्ती राम ठाकुर का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
ewn24news choice of himachal 17 Feb,2024 11:44 pm
राजगढ़। सिरमौर जिला के पझौता आंदोलन के मुखिया, कूटनीतिज्ञ एवं प्रखर बुद्धि के मालिक स्व. मिंयां चुंचू राम के पुत्र बस्ती राम ठाकुर का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
बस्ती राम ठाकुर जदोल टपरोली पंचायत के जदोल गांव के निवासी थे। बस्ती राम कुशल व्यवसायी, समाज सेवक व सज्जन व्यक्तित्व के धनी थे।
उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान रहते हुए, अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी पझौता जोन के सभी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।