Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

अग्निवीर भर्ती रैली में नया बदलाव : ITI व डिप्लोमा होल्डर्स को मिलेगा ये फायदा

ewn24news choice of himachal 25 Feb,2023 11:14 pm

    प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपए का होगा भुगतान

    धर्मशाला। कांगड़ा और चंबा के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। इसके लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि इस बार अग्निवीर भर्ती रैली में एक और बदलाव किया गया है। आईटीआई /डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली में बोनस अंक नियम और रैली प्रक्रिया में बदलाव आया है।
    मनाली की ‘सरजमीं’ पर उतरे बॉलीवुड सितारे, सुनील शेट्टी के बाद काजोल भी पहुंचीं

    दसवीं पास और दो साल का आईटीआई कोर्स उम्मीदवारों को 20 अंक, दसवीं पास और दो या तीन साल का डिप्लोमा पास उम्मीदवार 30 अंक , 10+2 पास और एक साल का आईटीआई कोर्स वाले को 30 अंक, 10+2 पास और दो साल का आई टी आई कोर्स वाले को 40 अंक एवं 10+2 पास और डिप्लोमा होने पर 50 अंक बोनस दिए जाएंगे।



    निदेशक ने ये भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह पारदर्शी, स्वचालित और कम्प्यूटरीकृत बायोमेट्रिक आधारित है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह से दलालों के झांसे में न आएं।

    गौर हो कि अग्निवीर भर्ती दो चरणों में होगी। इसके प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीईई) होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस बार ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपए का भुगतान किया जाना है।
    सुंदरनगर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, ढांक से गिरी कार, एक की मौत-एक घायल 

    कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की वीडियो और ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की वीडियो joinindianarmy.nic.in की website पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों को पंजीकरण करने में परेशानी आ रही है वह उम्मीदवार वीडियो के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं अन्यथा हेल्प लाइन नम्बर 7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं या तो निजी तौर पर सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर से संपर्क करके अपना समस्या का समाधान करा सकते हैं।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather