Breaking News

  • नूरपुर : फोरलेन कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की गई जान-5 घंटे से NH जाम
  • नूरपुर : वारल में गेहूं की फसल राख, गौशाला जली-गाय की गई जान
  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर

हिमाचल में 1 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी

ewn24news choice of himachal 30 Mar,2023 7:36 pm


    आज से एक पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। वीरवार को शिमला में धूप के बीच हल्के हल्के बादल आसमान में छाए हैं। वहीं, कांगड़ा में मौसम खराब रहने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

    SSC ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, इस दिन होंगी-पढ़ें खबर


    वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 मार्च को प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।



     मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में आज से मौसम करवट लेगा। दरअसल 30 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसके असर से आगामी 1 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।




    इस दौरान प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह प्रदेश में लगभग मौसम खराब रहेगा। वहीं, 31 मार्च को प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।



    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather