Breaking News

  • सोलन में तेज तूफान से गिरा विशाल पेड़, नगर निगम की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त
  • हिमाचल में बरसी राहत की फुहार, कई क्षेत्रों में बारिश, चली ठंडी हवाएं
  • हमीरपुर जिला में सुबह 8 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल, आदेश जारी
  • ऊना जिला में गर्मी के चलते बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, इस समय खुलेंगे
  • भीषण गर्मी की बीच हिमाचल में बदला स्कूलों का समय, प्रार्थना सभा का टाइम भी होगा कम
  • गुजरात की दो कंपनियां देंगी हिमाचल के युवाओं को नौकरी, ITI मंडी में इंटरव्यू
  • धर्मशाला से नम्रता शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • Job Alert : नौकरी चाहिए तो पहुंचें बड़सर और भोरंज, 17 व 18 जून होंगे इंटरव्यू
  • कांगड़ा जिला में ड्रोन के संचालन को पंजीकरण अनिवार्य, आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
  • पालमपुर : सुबह 5 से 8 बजे तक कालू दी हट्टी से डाइवर्ट होंगी बैजनाथ जाने वाली वोल्वो बसें

आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते 5 गोल्ड मेडल

ewn24news choice of himachal 18 Apr,2023 2:23 am

    मुंबई। बॉलीवुड और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। वेदांत माधवन ने मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में एक या दो नहीं बल्कि पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। वेदांत की इस उपलब्धि से उनके पिता आर माधवन तो बेहद खुश हैं ही उनके साथ-साथ पूरा देश वेदांत पर गर्व कर रहा है। माधवन ने सोशल मीडिया पर वेदांत की इस उपलब्धि को शेयर किया है।

    Breaking : HAS मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, किसने की उत्तीर्ण, यहां पढ़ें लिस्ट

    वेदांत माधवन ने मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 500 मीटर, 400 और 1200 मीटर वाली प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी जीत को पिता आर माधवन ने सभी के साथ शेयर किया। वेदांत भले ही मशहूर एक्टर के बेटे हैं लेकिन उनको हमेशा से अलग पहचान बनानी है जिसके लिए उन्होंने खेल को चुना।

    वेदांत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इवेंट में लगातार हिस्सा लेते रहे हैं और गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य सहित कई पदक जीत चुके हैं। वेदांत माधवन को पहली बार थाईलैंड एज ग्रुप चैंपियनशिप 2018 में अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली। जहां उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। साल 2019 में, वेदांत ने टीम के साथी उत्कर्ष पाटिल, साहिल लस्कर और शोन गांगुली के साथ एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और ग्रुप II बॉयज 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में रजत पदक जीता।
    कांगड़ा : डिपुओं में घटा एपीएल का कोटा, चावल में 3 तो आटे में 4 किलो की कटौती

    वेदांत माधवन ने साल 2021 की शुरुआत लातविया ओपन इंटरनेशनल मीट में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल कांस्य के साथ की। इसके बाद अक्टूबर में आयोजित जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में सात पदक अपने नाम किए। जूनियर नेशनल में वेदांत ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 1500 फ्रीस्टाइल, 4×100 फ्रीस्टाइल रिले और 4×200 फ्रीस्टाइल रिले में सिल्वर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया।

    इसके बाद वेदांत ने सीनियर नेशनल में भी पदक जीता। वह मेंस 1500 मीटर और 800 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने साल 2022 में एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया। इस बार उन्होंने डेनिश ओपन स्विमिंग मीट में 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया।

    पेरू में FINA वर्ल्ड जूनियर्स स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में, वेदांत ने पुरुषों की 100 मीटर फ़्रीस्टाइल में 52.83 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय का रिकॉर्ड बनाया था। 2023 में, वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में महाराष्ट्र के लिए तीन स्वर्ण पदक (लड़कों की 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल) और दो रजत पदक (लड़कों की 400 मीटर और 800 मीटर फ्रीस्टाइल) अपने नाम किए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather