Breaking News

  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर
  • बिलासपुर : डाहड स्कूल में बैग फ्री डे, खो-खो में लक्ष्मीबाई सदन अव्वल
  • सोलन के कंडाघाट में गिरा टिप्पर, बच्चे की गई जान-8 घायल

प्रतिभा सिंह ने किया जीत का दावा, बोलीं - विधायक चुनेंगे अपना नेता

ewn24news choice of himachal 07 Dec,2022 10:53 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर यानी कल सामने आने वाले हैं। नतीजों से एक दिन पहले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है।

    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं

    मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक ही अपने नेता को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक ही यह तय करेंगे कि उन्हें होली लॉज के साथ जाना है या किसी और नेता के साथ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में कोई लड़ाई नहीं है।

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश का विकास के लिए बेहतरीन काम किया। जनता आज भी वीरभद्र सिंह के साथ चलना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि चुनावों में भी वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर पार्टी को वोट मिले। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी वीरभद्र सिंह के नाम पर जनता को विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर वीरभद्र मॉडल को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather