Breaking News

  • सोलन में तेज तूफान से गिरा विशाल पेड़, नगर निगम की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त
  • हिमाचल में बरसी राहत की फुहार, कई क्षेत्रों में बारिश, चली ठंडी हवाएं
  • हमीरपुर जिला में सुबह 8 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल, आदेश जारी
  • ऊना जिला में गर्मी के चलते बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, इस समय खुलेंगे
  • भीषण गर्मी की बीच हिमाचल में बदला स्कूलों का समय, प्रार्थना सभा का टाइम भी होगा कम
  • गुजरात की दो कंपनियां देंगी हिमाचल के युवाओं को नौकरी, ITI मंडी में इंटरव्यू
  • धर्मशाला से नम्रता शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • Job Alert : नौकरी चाहिए तो पहुंचें बड़सर और भोरंज, 17 व 18 जून होंगे इंटरव्यू
  • कांगड़ा जिला में ड्रोन के संचालन को पंजीकरण अनिवार्य, आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
  • पालमपुर : सुबह 5 से 8 बजे तक कालू दी हट्टी से डाइवर्ट होंगी बैजनाथ जाने वाली वोल्वो बसें

हिमाचल की रवितनया बनीं 'मिस नवी मुंबई', 14 सुंदरियों को हराकर जीता ताज

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 7:45 pm

    'मिस स्टाइल आइकन' का भी जीता टाइटल

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि रवितनया मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थी। रवितनया दो पुस्तकों की लेखक भी है।

    'मिस नवी मुंबई 2023' नवी मुंबई के होटल फोर प्वाइंटस में यू एंड आई एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित किया गया। जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर हरमीत सिंह गुप्ता हैं। इस प्रतियोगिता के लिए सैकड़ों युवतियों में से टॉप चौदह का चयन हुआ था जिनको ग्रूमिंग के साथ-साथ व्यक्तिगत निर्माण की कोचिंग भी दी गई।

    बता दें कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास,वाक पटुता व बुद्धिमता की कसौटी से होकर गुजरना पड़ता है। रवितनया ने ट्रेडिशनल राउंड, वेस्टर्न राउंड, इवनिंग गाउन राउंड के साथ इंट्रोडक्शन राउंड व क्योशचन आंसर रांउड से गुजरकर सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता-पिता बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने 'मिस स्टाइल आइकन' का टाइटल भी जीता है।

    इस प्रतियोगिता का ऑडिशन जनवरी 2023 में हुआ था। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए 4 मार्च को टॉप चौदह युवतियों का ग्रैंड फिनाले में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें अंततः रवितनया शर्मा ने 'मिस नवी मुंबई' का टाइटल अपने नाम किया।

    रवितनया पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही हैं। वह इस समय एमबीए की शिक्षा भी ग्रहण कर रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जिजस एंड मेरी चेलसी, लॉरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला से हुई है। रवितनया शर्मा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से वुमन पावर अवॉर्ड, पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत से स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान आदि सम्मानों के साथ अनेक संस्थाओं से सम्मानित की जा चुकी हैं। पढ़ाई के साथ इस वक्त वह अपनी तीसरी पुस्तक पर काम कर रही हैं जिसका शीघ्र प्रकाशन होने वाला है।

    रवितनया ने विश्व महिला दिवस की समस्त महिलाओं को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता के साथ स्वावलंबी होने का संदेश दिया।

     

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather