Breaking News

  • चंबा : बद्दी की कंपनी देगी रोजगार, आईटीआई गरनोटा में इंटरव्यू
  • हादसा : बोलेरो लेकर निकली थीं चार महिलाएं, खाई में गिरी-एक की गई जान
  • NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप
  • सोलन में तेज तूफान से गिरा विशाल पेड़, नगर निगम की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त
  • हिमाचल में बरसी राहत की फुहार, कई क्षेत्रों में बारिश, चली ठंडी हवाएं
  • हमीरपुर जिला में सुबह 8 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल, आदेश जारी
  • ऊना जिला में गर्मी के चलते बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, इस समय खुलेंगे
  • भीषण गर्मी की बीच हिमाचल में बदला स्कूलों का समय, प्रार्थना सभा का टाइम भी होगा कम
  • गुजरात की दो कंपनियां देंगी हिमाचल के युवाओं को नौकरी, ITI मंडी में इंटरव्यू
  • धर्मशाला से नम्रता शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

हिमाचल में नया साल मनाकर लौट रहे थे पर्यटक, खाई में गिरी कार, 4 घायल

ewn24news choice of himachal 02 Jan,2023 6:35 pm

    बिलासपुर। नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों का उत्साह उस समय फीका पड़ गया जब उनकी जान पर बन आई। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में जामली-शिमला मार्ग पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।


    जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे पेश आया। सभी पर्यटक मेरठ के रहने वाले हैं। चारों व्यक्ति नए साल का जश्न मनाने के लिए कुल्लू मनाली गए हुए थे और रविवार रात वापस जा रहे थे। रास्ते में जामली-शिमला मार्ग पर उनकी कार खाई में जा गिरी।


    स्थानीय लोगों ने सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather