Breaking News

  • नूरपुर : फोरलेन कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की गई जान-5 घंटे से NH जाम
  • नूरपुर : वारल में गेहूं की फसल राख, गौशाला जली-गाय की गई जान
  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर

HPSSC में बड़ी धांधली : जिन भर्तियों का रिजल्ट नहीं निकला, उनके पेपर भी बेचे गए

ewn24news choice of himachal 07 Feb,2023 12:57 am

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद किया खुलासा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा खुलासा किया है। सुक्खू  ने बताया कि जांच एजेंसियों ने जो रिपोट सौंपी है, उसमें हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं।



    पता चला है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक जिन भर्तियों का रिजल्ट नहीं निकाला गया है उन भर्तियों के पेपर भी बेचे गए हैं। यानी आयोग की भर्तियों में पेपर बेचने का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था।
    मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कह चुके हैं कि पिछले पांच से साल से यह धंधा चल रहा था और हर बार 60 फीसदी भर्तियों में धांधली हुई है। सुक्खू ने कहा है कि यह बेहद ही गंभीर मामला है, क्योंकि जो युवा वर्ग, गरीब माता-पिता का बेटा या बेटी सोचते थे कि सरकारी नौकरी में जाएंगे।

    इसके लिए वह फार्म भरते हैं, टेस्ट पास करते हैं और बाद में पता चलता है कि संबंधित भर्ती का पेपर बिका है, तो उस पर क्या गुजरती होगी। निश्यच ही यह जांच का विषय है और सरकार इस पर गंभीर है। सीएम ने कहा कि हम युवाओं को यकीन दिलाते हैं कि सरकार एक पारदर्शी फार्मूला लाएगी और योग्य उम्मीदवार को सरकारी नौकरी मिलेगी।




    [embed]
    [/embed]



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather