Breaking News

  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर
  • बिलासपुर : डाहड स्कूल में बैग फ्री डे, खो-खो में लक्ष्मीबाई सदन अव्वल
  • सोलन के कंडाघाट में गिरा टिप्पर, बच्चे की गई जान-8 घायल

"आप" की खुशी हुई दोगुनी : जालंधर में जीते, परिणीति संग होगी राघव की सगाई

ewn24news choice of himachal 13 May,2023 9:26 pm

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के लिए आज डबल खुशी का मौका है। हो भी क्यों न ... एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई करने जा रहे हैं और दूसरी तरफ जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने कांग्रेस को धूल चटाकर जबरदस्त जीत हासिल की है।

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराकर जीत अपने नाम कर ली है। जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झप्पी डालकर बधाई दी है।

    LIVE : कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने 8 तो भाजपा ने 4 सीट पर दर्ज की जीत

     

    राघव चड्ढा की खुशी इसलिए भी दोगुनी हो गई है क्योंकि जालंधर में उनके नानके यानी नानी का घर है। राघव ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, मेरे नानके जालंधर ने इस दिन को मेरे लिए और भी खास और यादगार बना दिया है।

    उधर, सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी पार्टी में पहुंच सकते हैं।
    कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर 

     

    जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 5 बजे से होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather