रेखा चंदेल/ झंडूता। चांदपुर कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक गोष्ठी डीपीएस पब्लिक स्कूल रोड़ा सेक्टर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र मन्हास ने की। डॉक्टर लेखराम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुखराम आजाद, चंद्रशेखर पंत मंच पर विराजमान रहे। दीप प्रज्वलित के बाद जीत राम सुमन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पहलगाम हमले के निर्दोष पर्यटकों और सिंदूर ऑपरेशन में शहीदों के लिए के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
यह गोष्ठी ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर रखी गई थी, जिसमें बिलासपुर व अन्य जिलों के उत्कृष्ट लेखकों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. लेखराम शर्मा, नमन कंडेरा, अनिल शर्मा नील, रविंदर कमल, शिवानी को सम्मानित किया गया।
इस गोष्ठी में लगभग 25 के करीब लेखक व लेखिकाएं शामिल हुईं। इसमें बृजलाल लखनपाल, धर्मचंद धीमान, रचना चंदेल, रेखा चंदेल, बाबूराम धीमान, कर्मवीर कंडेरा, रामपाल डोगरा व अन्य लेखक शामिल रहे। 'क्या है सिंदूर की कीमत, भारत ने दुनिया को दिखलाया' यह कविता एक सैनिक की पत्नी की अंतरआत्मा की पुकार थी। यह कविता न होकर एक संदेश था।