Breaking News

  • कांगड़ा : नगरोटा बगवां में 35 कंपनियों ने लिए इंटरव्यू, 300 युवाओं को मिली नौकरी
  • कांगड़ा : गगल में हेरोइन के साथ पकड़ा पंजाब निवासी नशा तस्कर
  • हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
  • चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर कुमारहट्टी में भारी भूस्खलन, सामने आया वीडियो
  • हिमाचल हाईकोर्ट के इस फैसले से भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को झटका
  • आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन : वस्तु एवं सेवा कर विंग व आबकारी विंग बनाए
  • हरियाणा व जम्मू-कश्मीर चुनाव-प्रचार के बीच शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
  • नूरपुर में दशहरा एवं रामलीला के मंचन को लेकर किया मंथन
  • देव आदि गणपति पधारे छोटी काशी मंडी, विसर्जन महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • रामपुर : शिकारी नाले में बादल फटा, घरों तक पहुंची चट्टानें और मलबा

23 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

ewn24news choice of himachal 23 Apr,2023 10:27 am

    मेष - सकारात्मक लोगों के साथ रहें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी और बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी। नए संपर्क बनाने से पहले लोगों को ठीक से समझना जरूरी है। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। जिससे मायूसी रहेगी।
    व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस की छोटी सी बात को गंभीरता से समझना जरूरी है। बिजनेस के कागज संभालकर रखें। किसी के भी हाथ में न दें।
    लव- दांपत्य संबंधों में मजबूती रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
    स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
    भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

    शिमला : मुस्लिम भाईयों ने अदा की 'ईद की नमाज', भाईचारे का दिया संदेश

    वृष - फोन या सोशल मीडिया से नई जानकारियां मिलेंगी। दोस्तों का साथ मिलने से हिम्मत बढ़ेगी। कीमती धातु खरीदने की योजना बनेगी। दिन सुखद रहेगा। दूसरों की मदद के साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। गैर जरूरी खर्चे बढ़ने से दिक्कतें आ सकती हैं। अपना बजट बनाकर चलें।
    व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों के काम ज्यादा हो सकते हैं।
    लव- पति-पत्नी के बीच तनाव का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। अपोजिट जेंडर वाले से बातचीत करने में खुशी मिलेगी।
    स्वास्थ्य- सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती हैं। घरेलू देसी इलाज से आप सेहतमंद रहेंगे।
    भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
    IIT Mandi में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी

    मिथुन - आपका शांति पूर्ण रवैया लक्ष्य पाने करने में मददगार रहेगा। बच्चे भी अनुशासित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शॉपिंग में भी सुखद समय बीतेगा। सामाजिक और राजनीतिक कामों से दूरी रखें। इसमें समय खराब होने की संभावना ज्यादा है। मानहानि की स्थिति भी बन सकती है। पैसा उधार ना दें।
    व्यवसाय- बिजनेस के कागज संभालकर रखें। प्रॉपर्टी के कामों में सावधान रहें। आप किसी लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। पार्टनरशिप का प्लान चल रहा है, तो उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
    लव- परिवार में मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है।
    स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालें।
    भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

    कर्क - अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा। आप सुकून महसूस करेंगे। आपकी सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। इससे चिंता दूर होगी। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर रखना आपके लिए चुनौती भरा रहेगा। नजदीकी दोस्तों और के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में उसकी मदद करें।
    व्यवसाय- बिजनेस का कोई भी फैसला अपने दम पर करें। बिजनेस में आपसी मतभेद हो सकता है। व्यवहार में पारदर्शिता रखें। इससे संबंध फिर अच्छे होंगे। स्थान परिवर्तन या अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है।
    लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे पर भरोसा करें। इससे नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
    स्वास्थ्य- इंफेक्शन और कफ की शिकायत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन ज्यादा करें।
    भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
    सीएम सुक्खू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की, इन मुद्दों पर चर्चा

    सिंह - थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बीताने से सुकून मिलेगा। ज्यादातर काम योजना बनाकर करेंगे तो पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीदी-बिक्री हो सकती है। लापरवाही से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कागजी काम सावधानी से करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय लगाना ठीक नहीं है। फायदा नहीं मिल पाएगा।
    व्यवसाय- बिजनेस में अपने कामों को योजना बनाकर करने की कोशिश करें। मंदी की स्थिति भी रहेगी। किसी कर्मचारी की मीठी बातों में न आकर अपनी काबिलियत पर ही भरोसा करें।
    लव- घर-परिवार और कारोबार में बेहतर तालमेल रहेगा। आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
    स्वास्थ्य- थकान और तनाव का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
    भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

    कन्या - किसी खास काम की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। लोगों की परवाह न कर के अपने कामों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन की योजना पर विचार होगा। नकारात्मक लोगों के संपर्क में न रहें। उनकी वजह से मानहानि की आशंका है। कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा न करें।
    व्यवसाय- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हालातों को अपने मुताबिक बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी खुश रहेंगे।
    लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ थोड़ा वक्त जरूर बीताएं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
    स्वास्थ्य- सिरदर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। समय-समय पर आराम भी करें।
    भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

    तुला - दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। किसी भी परिस्थिति में आप सामंजस्य बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्प्रिचुअल गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले को शांति और गंभीरता से सुलझाएं। जल्दबाजी और भावुकता में गलत फैसले होने की आशंका है। स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है।
    व्यवसाय- बिजनेस के कामों में नई गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ अच्छा तालमेल रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टाफ पर भरोसा रखने से उनके काम करने की ताकत बढ़ सकती है।
    लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। करीबी दोस्तों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
    स्वास्थ्य- सेहतमंद रहने के लिए रूटीन व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ा समय प्रकृति के साथ भी बीताएं।
    भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
    हिमाचल में आज भी दो कोरोना संक्रमित की गई जान, 103 नए केस

    वृश्चिक - सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से पूरी होंगी । परेशानी में हिम्मत हारने की बजाय उसका समाधान ढूंढे। अपने निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। नजदीकी इंसान आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। ईगो न आने दें।
    व्यवसाय- प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। कॉम्पिटीटर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। सावधान रहें।
    लव- पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात होने की संभावना है।
    स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।
    भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

    धनु - दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान की व्यवस्थित गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं।
    व्यवसाय- पार्टनरशिप करने की योजना है तो उसे तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा। निवेश या लेनदेन करने से पहले सोच-विचार करें। आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
    लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। और संबंध प्रगाढ़ होंगे।
    स्वास्थ्य- तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
    भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

    मकर - परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी। बच्चों की परेशानियों के समाधान मैं उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिलने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
    व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की कोई योजना बन सकती है। पूरे मन से उस पर काम करें। इसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। बिजनेस में साथियों की मदद से आपके काम पूरे होंगे।
    लव- पति-पत्नी आपसी झगड़े से बचें। घर में क्लेश बढ़ सकता है। व्यवस्था भी बिगड़ सकती हैं।
    स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों के कारण तनाव रहेगा। शारीरिक क्षमता में कमी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
    भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

    कुंभ - परिवार के किसी बड़े और समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जो फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी खास काम की प्लानिंग है तो उस पर तुरंत काम भी करें। ज्यादा सोच-विचार से समय निकल सकता है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। इनकम सोर्स बन सकते हैं। चिंता न करें।
    व्यवसाय- आपकी योजनाएं और काम करने की ताकत बिजनेस को गति देगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने के लिए अच्छा समय है।
    लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की मदद घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रखेगी।
    स्वास्थ्य- स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन और योगा पर ज्यादा ध्यान दें।
    भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

    मीन - पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपसी बातचीत या तालमेल से समस्या सुलझ सकती है। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। किसी योजना पर काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकरी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का दखल परिवार में न होने दें।
    व्यवसाय- कारोबार में मेहनत से अच्छी व्यवस्था रहेगी। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का रूटीन ठीक रहेगा।
    लव- परिवार का माहौल सुखद और अनुशासन भरा रहेगा। विवाहित जीवन और प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां न आने दें।
    स्वास्थ्य- अपनी ताकत से ज्यादा काम करने से सेहत खराब हो सकती है। आराम के लिए थोड़ा समय निकालें।
    भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather