Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में 7 से 8 डिग्री गिरा पारा, अभी पश्चिमी विक्षोभ नहीं छोड़ेगा पीछा

ewn24news choice of himachal 03 May,2023 6:53 pm

    मई के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का एहसास

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम में तीन और अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री गिरावट दर्ज की है। तापमान कम होने से मई के महीने में भी लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू जिला में ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
    ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 7 मई तक प्रदेश भर में इसी तरह से बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। आज के दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों बागवानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। आने वाले दो-तीन दिन लोगों को विजिबिलिटी में भी दिक्कत आएगी, क्योंकि धुंध बढ़ने का भी मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है। इसलिए वाहन चालक सावधानी से वाहन चलाएं

    निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला सुरेंद्र पॉल ने कहा  हिमाचल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई है। चंबा और ऊना जिला में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। चंबा के डलहौजी में 80 तो ऊना के कोटला में 67 मिलीमीटर बारिश हुई है। आने वाले समय में शिमला, सिरमौर और किन्नौर में अच्छी बारिश हो सकती है।  क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ मूवमेंट कर रहा है।
    हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    कल के बाद बारिश में कुछ कमी आएगी। पर 6 और 7 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बाकी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 7 मई के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather