Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

जगत नेगी बोले-जोशीमठ घटना Eye Opening, किन्नौर का बताया किस्सा

ewn24news choice of himachal 20 Jan,2023 6:08 pm

    टनल में ब्लास्टिंग से घरों को पहुंचता है नुकसान

    शिमला। उत्तराखंड के जोशीमठ की घटना से सभी को सबक लेनी की जरूरत है। इस तरह की घटनाओं में हाइडल प्रोजेक्ट के साथ साथ मानवीय गलतियां भी जिम्मेदार हैं। जोशीमठ को लेकर वैज्ञानिकों ने हाइडल प्रोजेक्ट के निर्माण से पहले ही चेताया था, लेकिन इसके बावजूद भी भवनों का निर्माण और पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी वैज्ञानिकों द्वारा 1,500 से अधिक क्षेत्रों को लैंडस्लाइड जोन घोषित किया है। बावजूद इसके लोग अवैज्ञानिक तरीके से निर्माण करते हैं, जिस पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
    कांगड़ा: श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी, मिलेगी यह जानकारी

     

    जनजातीय व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जोशीमठ की घटना आई ओपनिंग (Eye Opening) है। हाइडल प्रोजेक्ट तो कारण हैं ही, अन्य भी कुछ कारण है। उन्होंने किन्नौर जिले का जिक्र करते हुए कहा कि कई इलाके में भूस्खलन की घटनाएं होती हैं, जिसके पीछे कई कारण हैं। हाइडल प्रोजेक्ट भी एक बड़ा कारण है, क्योंकि प्रोजेक्ट के निर्माण में कई किलो मीटर लंबी सुरंगों का निर्माण होता है, जिसमें ब्लास्टिंग की जाती है जो काफी सस्ती भी है।

     
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

     

    ब्लास्टिंग के कारण सुरंग के ऊपर वाले हिस्से में कंपन होता है और मकानों और जमीन धसने और दरारें का खतरा रहता है। इसलिए प्रोजेक्ट के निर्माण में पर्यावरण प्रेमी आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए। जल विद्युत परियोजना के सुरंग निर्माण के दौरान टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए जो काफी सुरक्षित है।
    हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

     

    उन्होंने कहा कि पहली बार 1995 में एमएलए बना तो नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट आखिरी स्टेज पर था। लोगों में बहुत रोष था। 29 किलोमीटर का टनल नाथपा से झाकड़ी तक में बीच में जो गांव आते थे उन घरों में दरारें आ रही थीं। पर प्रोजेक्ट वाले मान नहीं रहे थे कि ब्लास्टिंग से ओवर हेड कोई हेड नुकसान नहीं होता है। उस समय पहली बार सेंटिफिक सर्वे करवाया। बैंगलोर की कंपनी को हायर किया था। पर कंपनी भी ऐसा न होने की बात कर रहे थे। हमने बात को नहीं माना। कंपनी के पदाधिकारियों को बुलाया और टनल के अंदर जीतना ब्लास्टिंग डाला जाता था वह डाला गया। उपर सिसमोग्राफ लगाए गए। ब्लास्टिंग किया तो सिसमोग्राफ की सुनियां घूमने लगीं। तब माना कि नुकसान होता है।
    SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather