Breaking News

  • HPU में भिड़े ABVP व SFI के कार्यकर्ता : तनावपूर्ण हुआ माहौल
  • पठानकोट किडनैपिंग केस : धर्मशाला से चंडीगढ़-दिल्ली होते हुए गोवा भागे आरोपी गिरफ्तार
  • कलंक चतुर्थी : गलती से देख लिया चांद तो दोष से बचने को करें ये उपाय
  • धर्मशाला में रोजगार का मौका : विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
  • शानन जल विद्युत परियोजना को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला
  • शिमला मस्जिद मामला : कोर्ट ने संबंधित जेई से मांगी लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट
  • चंबा से अमृतसर जा रही HRTC बस पलटी : एक ने गंवाई जान, 12 यात्री घायल
  • हिमाचल में 48 स्वचालित मौसम केंद्र होंगे स्थापित, आईएमडी से MOU साइन
  • पंडोह : स्योगी में नेशनल हाईवे के किनारे खड़े डंपर के दो टायर चोरी
  • रैंखा में जख बाबा महादंगल 8 को : बड़ी माली में 71 हजार इनाम

हिमाचल : दिसंबर की ठंड में गर्मी का एहसास, शिमला में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

ewn24news choice of himachal 15 Dec,2022 5:20 pm

    इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद भी कम

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह में मौसम गर्मी वाले तेवर दिखा रहा है। राजधानी शिमला में सर्द मौसम गर्मी का एहसास दिला रहा है। सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान शिमला का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक उछाल के साथ 20 डिग्री पहुंच गया जो 2017 के बाद सर्वाधिक है।
    Breaking : मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 977 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें लिस्ट

    मौसम विभाग की मानें तो 2016 में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री तक गया था, जबकि 2017 में 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather