Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

जॉब अलर्ट : स्टूडेंट ट्रेनी और सुरक्षाकर्मी के 304 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 8:10 pm

     जिला रोजगार कार्यालय चंबा करवा रहा कैंपस इंटरव्यू


    चंबा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 15 और 16 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। 


    इन कैंपस इंटरव्यू में स्टूडेंट ट्रेनी और सुरक्षाकर्मी के कुल 304 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी है।

    अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी (Student Trainee) के 200 पदों को भरने के उद्देश्य से रोजगार उप कार्यालय सुंडला में 15 जुलाई को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। 



    इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी को 16,500 रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

    इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में 104 सुरक्षाकर्मियों (Security Guard) के पदों को भरने के लिए 15 जुलाई को पंचायत कार्यालय भरमौर और 16 जुलाई को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

    इसमें अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है।

    वहीं, पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम तथा महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।

    इन साक्षात्कारों के दौरान चयनित होने वाले युवाओं को 12,000 रुपए से 25,000 रुपए के बीच मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

    कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। 

    इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं।

    अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather