Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

IND Vs Aus 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में मुश्किल में टीम इंडिया, 139 रन पर गंवाए 7 विकेट

ewn24news choice of himachal 18 Feb,2023 7:27 pm

    100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा खाता तक नहीं खोल सके

    दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी जबकि मेहमान कंगारू टीम भारतीय बैटर को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (32) और केएल राहुल (17) रन बनाकर आउट हुए। 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा खाता तक नहीं खोल सके।

    बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें

    वहीं श्रेयस अय्यर ने 4 रन बनाए। अब तक गिरे सभी चारों विकेट ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने लिए हैं। रवींद्र जडेजा और विराट कोहली ने अर्धशतकी साझेदारी की। जडेजा 26 रन बनाकर ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी का शिकार हुए। इसके बाद कोहली 44 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमैन का शिकार हुए। विकेटकीपर बैटर केएस भरत फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 6 रन बनाकर लायन का शिकार हुए। यह उनका पारी का 5वां विकेट है।

    ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने केएस भरत को 6 रन के स्कोर पर आउट किया। यह उनका पारी का 5वां विकेट है. भारत का स्कोर 7 विकेट पर 139 रन हो गया है।
    IPL 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में खेले जाएंगे दो मैच

    विराट कोहली भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 84 गेंद पर 44 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमैन की गेंद पर आउट हुए. हालांकि उनके आउट को लेकर भारत का ड्रेसिंग रूम खुश नहीं दिखा। तीसरे अंपायर ने रिप्ले के बाद उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। गेंद बैट और पैड दोनों पर लग रही थी। लेकिन अंपायर ने माना कि गेंद पहले पैड पर लगी है।

    टीम इंडिया को 5वां झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने रवींद्र जडेजा को आउट किया। जडेजा ने 74 गेंद पर 26 रन बनाए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather