Breaking News

  • NTA ने स्थगित किया UGC NET, ये है कारण-जल्द जारी होगी नई डेट
  • देहरा उपमंडल में अब कल होगी छुट्टी, पहले इस दिन था स्थानीय अवकाश
  • Breaking HPBOSE : 8 विषयों के TET का परिणाम घोषित, 11026 अभ्यर्थी पास
  • मंडी : घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री दरें निर्धारित, कहां कितना रहेगा रेट जानें
  • हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रो नंद लाल का निधन, सीएम ने जताया शोक
  • बैजनाथ में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारी, सीएम करेंगे शिरकत
  • परागपुर में शोभा यात्रा से हुआ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ
  • कसोल के होटल में दो युवकों के साथ आई थी युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त
  • कांगड़ा जिला में स्थानीय अवकाश घोषित, देहरा में माता बगलामुखी जयंती पर छुट्टी
  • हिमाचल : 13 और 14 जनवरी को मौसम साफ रहने बाद फिर बिगड़ने की संभावना

कैबिनेट विस्तार से संतुलन नहीं बना पाए सुक्खू : जयराम ठाकुर

ewn24news choice of himachal 08 Jan,2023 3:52 pm

    सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस

    शिमला। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए। पूरे विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी, पर छह सीपीएस बनाने से उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर करोड़ों रुपए का बोझ डाल दिया है।
    हिमाचल कैबिनेट विस्तार : सीएम सुक्खू बोले - मेरिट के आधार पर बनाए गए मंत्री 

    कांग्रेस नेता सत्ता सुख भोगने के लिए गरीबों पर बोझ डाल रहे हैं, बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का एक कर्ज भी लेने जा रही है उसके लिए विधानसभा में इन्होंने बिल भी पारित किया है, शायद यह कर्ज केवल सीपीएस बनाने के लिए ही लिया गया है। आज सरकार द्वारा जो 13 नियुक्तियां की गई है उसमें से शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 नेताओं की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल पर 74,622 करोड़ का कर्ज है और अगर प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का और कर्ज लेती है तो यह बढ़कर 77,622 करोड़ हो जाएगा।
    सिरमौर : खड़कोली के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत-दो घायल 

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है। हिमाचल में  प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से 6 सीपीएस बनाए हैं उसे भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।
    शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather