Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल के मंडी में दिल्ली के चरस तस्कर को 6 साल की कैद, पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 03 May,2023 1:16 am

    60 हजार रुपये के जुर्माने की सजा  भी सुनाई

     

    मंडी। विशेष न्यायाधीश-मंडी हिमाचल की अदालत ने सोमवीर उर्फ सोनू पुत्र उमेध सिंह निवासी ककरौला सेक्टर 16बी, द्वारका नई दिल्ली को 620 ग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 6 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 60 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यदि दोषी जुर्माना अदा करने में विफल रहता है तो इस स्थिति में अदालत ने दोषी को 6 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास को भुगतने की सजा सुनाई है।
    Breaking: भरे जाएंगे ये 100 पद, धर्मशाला रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार 

    जिला न्यायवादी मंडी कुलभूषण गौतम ने बताया कि  18 फरवरी 2014 को 4 बजे दिन को जांच अधिकारी, पुलिस थाना बल्ह, अपनी पुलिस टीम के साथ गोहर से बग्गी के मध्य लवान गलू  में  नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल गोहर की तरफ से बग्गी की तरफ जा रहा था। उक्त व्यक्ति पुलिस नाके के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर वह एकदम पीछे की तरफ मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। उसके ऐसे व्यवहार से पुलिस टीम को उस पर शक हुआ। पुलिस जवानों ने थोड़ी दूरी में उसे पकड़ लिया।

     
    सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

    जांच अधिकारी ने उक्त व्यक्ति से पीछे की तरफ मुड़कर भागने का कारण पूछा तो  वह कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। नाम और पता पूछने पर  उसने अपना नाम सोमवीर उर्फ सोनू पुत्र उमेध सिंह निवासी ककरौला  सेक्टर 16बी, द्वारका नई दिल्ली बताया। शक के आधार पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो बैग में से 620 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने सोमवीर उर्फ सोनू के खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, जिला मंडी में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने छानबीन पूरी होने के बाद चालान कोर्ट में पेश किया।

    इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम द्वारा अमल में लाई गई और अभियोजन पक्ष ने अदालत में इस मामले से संबंधित 7 गवाहों के बयान कलमबंद करवाए थे।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 











Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather