Breaking News

  • HPU में भिड़े ABVP व SFI के कार्यकर्ता : तनावपूर्ण हुआ माहौल
  • पठानकोट किडनैपिंग केस : धर्मशाला से चंडीगढ़-दिल्ली होते हुए गोवा भागे आरोपी गिरफ्तार
  • कलंक चतुर्थी : गलती से देख लिया चांद तो दोष से बचने को करें ये उपाय
  • धर्मशाला में रोजगार का मौका : विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
  • शानन जल विद्युत परियोजना को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला
  • शिमला मस्जिद मामला : कोर्ट ने संबंधित जेई से मांगी लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट
  • चंबा से अमृतसर जा रही HRTC बस पलटी : एक ने गंवाई जान, 12 यात्री घायल
  • हिमाचल में 48 स्वचालित मौसम केंद्र होंगे स्थापित, आईएमडी से MOU साइन
  • पंडोह : स्योगी में नेशनल हाईवे के किनारे खड़े डंपर के दो टायर चोरी
  • रैंखा में जख बाबा महादंगल 8 को : बड़ी माली में 71 हजार इनाम

हिमाचल : मुख्यमंत्री पद के घमासान में फीका पड़ा कांग्रेस की जीत का जश्न

ewn24news choice of himachal 10 Dec,2022 6:50 pm

    शिमला में स्थिति तनावपूर्ण, समर्थकों की नारेबाजी जारी

    शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं और तीन पर आजाद जीतकर आए हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बिना कांग्रेस का यह पहला चुनाव था। 2017 का चुनाव वीरभद्र सिंह की अगुवाई में लड़ा गया था। पर वह यह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
    सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री डिप्टी सीएम !

    वीरभद्र सिंह के बाद अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद का नया चेहरा होना है। इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। शिमला में स्थिति तनावपूर्ण हालतों में पहुंच गई है। विधानसभा के बाहर प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के समर्थकों का जमावड़ा लगा है।

    एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। कहीं न कहीं कांग्रेस की जीत का जश्न तनावपूर्ण हालतों में फीका पड़ता नजर आ रहा है। यह घटनाक्रम आखिर क्या संदेश छोड़ रहा है, सबसे बड़ा सवाल है। सत्ता संभालने से पहले मुख्यमंत्री के पद को लेकर घमासान मचा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय हो गया। अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं,  मुकेश अग्निहोत्री  को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ है। पर अभी तक विधानसभा के बाहर स्थिति तनावपूर्ण है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather