Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

टौंस नदी में गिरी कार, हिमाचल के चार युवकों की उत्तराखंड में मौत

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2023 8:00 pm

    नेरवा और चौपाल के रहने वाले थे युवक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार युवकों की उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर कवानु-मिनस मार्ग पर रविवार सुबह ये हादसा पेश आया है। देहरादून से शिमला आते समय विकासनगर के पास एक कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गई। कार सड़क से उतरकर लुढ़कते हुए टौंस नदी में आकर गिरी।

    जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे पेश आया है। हादसे में कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार (HP08-14323) के नदी में गिरने की सूचना कुछ लोगों ने नेरवा और उत्तराखंड पुलिस को दी।
    HPSSC की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंचा बेरोजगारों का पैदल मार्च

    पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक चारों युवकों ने दम तोड़ दिया था। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर कानूनगो चकराता खजान सिंह असवाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीआरएफ की टीम ने शवों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।

    नेरवा और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव निकाले। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक जिला शिमला के नेरवा और चौपाल के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान संदीप (34) पुत्र आत्मा राम ग्राम धराग, तहसील चौपाल, जिला शिमला, अमरजीत (36) पुत्र स्वर्गीय मस्तराम ग्राम बगार, तहसील चौपाल, जिला शिमला, प्रवीण जिंटा पुत्र केवल राम ग्राम ढाडू, तहसील नेरवा, जिला शिमला, मोहित मिंटा (28) पुत्र कानसिंह ग्राम कलारा तहसील नेरवा जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

    सीएम सुक्खू ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "उत्तराखंड सीमा पर मिनस के साथ एक कार नदी मे गिरने से चौपाल के चार युवकों की मौत की दुःखद खबर आई है। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। लोकल प्रशासन से अनुरोध है कि वह पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएं। ॐ शांति ।"
    हिमाचल में बारिश-बर्फबारी जारी : 24 मार्च तक खराब रहेगा मौसम



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather