Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

ऊना : पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती, स्टाफ ने एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव

ewn24news choice of himachal 26 Feb,2023 10:27 pm

    चरनजीत ने बेटे को एंबुलेंस में दिया जन्म

     

    ऊना। जिला ऊना के गुरपलाह गांव की एक गर्भवती महिला का रविवार को 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और दोनों को रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मामला आज सुबह करीब 4.55 बजे का है।



    गुरपलाह से 108 नंबर पर गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने को लेकर फोन आया। एंबुलेंस महिला को लाने के लिए गुरपलाह रवाना हुई, जहां से महिला को लेकर एंबुलेंस अस्पताल के लिए निकली, लेकिन महिला की तबीयत बहुत खराब थी।

    एंबुलेंस स्टाफ की सीमा ने गर्भवती महिला चरनजीत का चेकअप किया, जो प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इस बीच EMT सीमा ने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया और इसके बाद एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया। एंबुलेंस स्टाफ ने मिलकर एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया।
    ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

    चरनजीत ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को आगामी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। पंकज शर्मा ने एंबुलेंस स्टाफ की प्रशंसा भी की और कहा कि एंबुलेंस स्टाफ 24 घंटे बेहतर सेवाएं देने के लिए तत्पर है।





    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather