पालमपुर। जिला रोजगार कार्यालय पालमपुर में सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 120 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक निर्धारित की गई है।
आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 17,500 रुपये से 23,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन एवं अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) तथा बायोडाटा की प्रतियां साथ लेकर 17 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11:00 बजे उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।