Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

हिमाचल के बागवानों को क्यों नहीं मिलते सेब के सही दाम, राहुल गांधी ने बताया कारण

ewn24 news choice of himachal 26 May,2024 2:32 pm

    नाहन में गरजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 


    शिमला।
    हिमाचल के सिरमौर जिला के नाहन में  जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोटरों को बब्बर शेर की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि बब्बर शेर जंगल में रहता है, लेकिन आज हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हैं। 

     राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 40 साल मेहनत करने के बाद एक आम आदमी सीएम बना है। मैंने अपनी आंखों से सुखविंदर सिंह सुक्खू को मेहनत करते देखा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ता देखा है। उन्होंने कहा कि सब के सब स्पेशल होते हैं। किसी न किसी व्यक्ति की अपनी स्ट्रेंथ होती है। हर दिन व्यक्ति मेहनत करता है। 

    राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़े। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेता खुलकर कह रहे हैं कि हमारी सरकार 400 पार हुई तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे। मोदी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है और कार्यकर्ता ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही।

    राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अडानी को हिमाचल के सेब पकड़ा दिए।  मोदी और अडानी की पार्टनरशिप के कारण हिमाचल के बागवानों को सेब के सही दाम नहीं मिल पाते, क्योंकि मोदी ने सभी कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं, वो जब चाहते हैं सेब के दाम को कंट्रोल कर सकते हैं।

     उन्होंने कहा कि अगर 24 साल में किसानों का कर्जा माफ करते तो 16 लाख करोड़ बनता। शायद परमात्मा कह रहे हैं कि पीएम मोदी को अडानी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल का 9 हजार करोड़ नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि मोदी ने बीते दस साल में 22-25 लोगों को अरबपति बनाया है, बाकी हिंदुस्तान देखता रह जाता है। अडानी के शेयर प्राइस बढ़ते जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी, हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी, जिसके खाते में 5 जुलाई को पहली किस्त 8500 रुपए आएगी। 

    राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को प्राइज फिक्सिंग का सामना करना पड़ता है। अडानी आते हैं और कम दामों में सेब खरीदते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं। किसानों को फसलों के दाम अच्छे नहीं मिलते हैं। ऐसे में हम एमएसपी (MSP) लागू करेंगे। किसानों का कर्ज माफ करने वाले हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि 21 वीं सदी में स्त्री और पुरुष जॉब करते हैं। दोनों 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन हिमाचल की महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं। इसलिए उनके खाते में 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। मनरेगा में गरीब लोगों को रोजगार देते हैं। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों के खाते में की दिहाड़ी बढ़ेगी। 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather