मंडी। आईटीआई मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल, 2026 को Rockman Industries Limited, लुधियाना द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड-ए, मंडी, हिमाचल प्रदेश में एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी।
इस अभियान में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (सभी ट्रेड्स) एवं डिप्लोमा पासआउट वर्ष: 2021, 2022, 2023, 2024 एवं 2025 के उत्तीर्ण छात्र भाग ले सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपए से 26,500 रुपए प्रति माह (योग्यतानुसार) वेतन दिया जाएगा। कार्य स्थल फोकल प्वाइंट, लुधियाना (पंजाब) रहेगा।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रोडक्शन एवं क्वालिटी, मशीन व डाई मेंटेनेंस, डिस्पैच एवं टूल रूम, मशीन शॉप व मशीन बिल्डिंग विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
कंपनी अपने कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य वातावरण के साथ एक समय का निःशुल्क भोजन एवं तीन समय चाय, मात्र 1000 रुपए की रियायती दर पर रहने की सुविध, चिकित्सा सुविधा, यूनिफॉर्म एवं सेफ्टी शूज
आदि सुविधाएँ प्रदान करेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 को प्रातः अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आईटीआई मंडी परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।