Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में करवट बदल सकता है मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

7 से 11 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान

शिमला। हिमाचल में 7 जनवरी से मौसम करवट बदल सकता है। 11 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 7 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार और सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब के कुछ क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला 

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे और औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं। 10 जनवरी के ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में ऊना में हल्का कोहरा देखा गया है। हमीरपुर और बिलासपुर में भीषण शीतलहर देखी गई। साथ ही बिलासपुर में पाला भी पड़ा है।

हिमाचल विधानसभा सदस्यों के साथ राज्यपाल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *