Breaking News

  • नूरपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : पुलिस चौकी के अंदर 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • मंडी : जोगिंदरनगर के पास गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिग सहित छह युवकों की गई जान
  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती : JOA IT, क्लर्क व अन्य पदों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर मंडी पुलिस का बड़ा प्रहार : करीब 58 लाख की संपत्ति की फ्रीज
  • HPBOSE : तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी-9 दिसंबर से शुरू
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : मंडी में फ्लोर स्टाफ की भर्ती, 19 नवंबर से इंटरव्यू
  • किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर को सुजानपुर में इंटरव्यू
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस 120 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक-परिचालक समेत 8 लोगों की गई जान

HPBOSE : तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी-9 दिसंबर से शुरू

ewn24 news choice of himachal 17 Nov,2026 7:36 pm


    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 

    बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विंटर क्लोजिंग स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं।

    बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 9 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक संपन्न होंगी। 

    ये सभी परीक्षाएं प्रातःकालीन सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। इन परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी गई है, जहां से विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन इसका अवलोकन कर सकते हैं।




    परीक्षाओं के सुचारू और व्यवस्थित संचालन को लेकर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। 

    इसके साथ ही उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।

    अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने अभिभावकों और अध्यापकों से भी अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण समय में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग प्रदान करें, जिससे बच्चे बिना किसी मानसिक तनाव के पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षाओं में शामिल हो सकें।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather