मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामला हरोली.क्षेत्र के दुलैहड़ का है।
बता दें कि दुलैहड़ में चार लोगों ने एक युवक को दो गोलियां मार दी। युवक को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में युवक की मौत हो गई।
एपीआरओ पालमपुर अनिल धीमान को मिलेगा राजभाषा हिंदी पुरस्कार-14 को होंगे सम्मानित
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाल लिखा है किआज दिन दिहाड़े हरोली के दुलैहड़ में एक आदमी को गोली मार दी गई। अपराधियों को कानून व्यवस्था का कोई खौफ नहीं है। प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है।
सरकार अमृत महोत्सव के जश्न से जागे और जमीनी हकीकत से रूबरू हो। ये दहशत का माहौल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हम प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की और सख़्त से सख़्त करवाई करने की मांग करते हैं।