मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बैजनाथ। हिमाचल के जिला कांगड़ा के पुलिस स्टेशन बैजनाथ के तहत बंदूक की सफाई करते गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक आर्मी में कार्यरत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रोहित कुमार (24) निवासी दयोल क्षेत्र अपने मामा जगदीश चंद निवासी बंडियां खोपू के घर आया हुआ था। आज सुबह वह मामा की बंदूक की साफ-सफाई कर रहा था। बंदूक की साफ-सफाई करते वक्त अचानक गोली चल पड़ी। गोली रोहित कुमार की छाती पर लगी।
यह भी पढ़ें :- चिंतपूर्णी में होटल की छत से गिरा कांगड़ा का युवक, मौत
गोली लगने के बाद युवक को बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को एमएच योल ले गए। योल में युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। साथ ही शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जगदीश चंद व रोहित कुमार उपरोक्त दोनों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।