लोगों ने कन्याओं के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया
चंबा। दुर्गाष्टमी पर्व पर चंबा में 500 कन्याओं का पूजन किया गया। चंबा के ऐतिहासिक चौगान पहली बार इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान हुआ है। यह धार्मिक अनुष्ठान सेवा भारती चंबा की ओर से आयोजित किया गया है। लोगों ने ऐतिहासिक चौगान में पहुंचकर दैवीय शक्ति स्वरूप इन कन्याओं के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया।
हिमाचल: 1993 विधानसभा चुनाव के बाद अब तक नारी पुरुषों पर भारी
सेवा भारती चंबा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया चंबा वासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए दुर्गाष्टमी पर चंबा में 500 कन्याओं का एक साथ पूजन किया गया। दैवीय स्वरूप कन्याओं के एक साथ इस तरह के पूजन के जरिये सामाजिक सद्भाव को दर्शाया गया। जात पात के भेदभाव को मिटाते हुए सभी कन्याओं को एक ही मंच पर बैठाकर उनका पूजन किया गया।
सेवा भारती के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि बाल कन्याएं हमारी मां और दैवीय स्वरूप हैं और इनका पूजन करके इनकी रक्षा का दायित्व समाज का है।
राजधानी शिमला की सुधरी रैंकिंग, 102 से 56वें पायदान पर पहुंची
इस मौके पर तरुण गुप्ता, मनोज जसरोटिया, शम्मी कपूर, डॉ. शिव दयाल, एल आर ठाकुर, बालक राम पातंजलि, जय सिंह, डॉ. केशव वर्मा, जसबीर नागपाल, जितेन, अरविंद, सन्नी, जगपाल, नवल महाजन गुटकू, पंडित जगदीश, विरोक शर्मा, मिंटू महाजन,सरवण कुमार, देवेंद्र शर्मा, दीपू और शिव कुमार ठाकुर ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।