Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

मानसून सत्र : बैकलॉग पद भरने को लेकर क्या बोली सरकार- जानिए

तीन साल में 542 बैकलॉग के पद भरे गए

शिमला। हिमाचल सरकार द्वारा आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग के पद तुरंत भरे जाने बारे 1 अक्टूबर, 2018, 16 जुलाई 2019, 27 सितंबर 2019 और 13 जनवरी 2020 को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। गत तीन वर्ष में 31 जनवरी 2021 तक (कोरोना काल की अवधि भी शामिल) आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग के 542 पद विभिन्न विभागों में भरे जा चुके हैं।

हिमाचल : भावी शिक्षकों के हाल, 20 फीसदी भी नहीं कर पाए टेट पास

यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में कांगड़ा के विधायक पवन काजल के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। जवाब में बताया गया कि 2018 में 282, 2019 में 210, 2020 में 43 और 2021 में 31 जनवरी तक 7 पद बैकलॉग से भरे हैं। यह पद 26 विभागों में भरे गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *